महाराष्ट्र में तेज हुई सियासत, सरकार के गठन पर NCP चीफ शरद पवार का बड़ा बयान
(India) महाराष्ट्र में भाजपा- शिवसेना गठन को लेकर चल रही जद्दोजहद हर पल एक नया मोड़ ले रही है। कभी बीजेपी के पाले में गेंद नजर आती है तो कभी शिवसेना के। महाराष्ट्र में लंबे समय से सहयोगी दल के रूप में चल रही बीजेपी-शिवसेना दोनों अपने-अपने रुख पर अड़े हैं। इस बीच एनसीपी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रही है।

बुधवार को शिवसेना और एनसीपी के बीच खास मुलाकात हुई। ये मुलाकात उस वक्त हुई है जब प्रदेश में सरकार बनाने के लिए महज 48 घंटे का वक्त बचा है। इसके बाद प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होने की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

बुधवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा और शिवसेना को जनादेश मिला है। उन्हें ही सरकार बनाना चाहिए। हमें तो विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है। मैं चार बार मुख्यमंत्री रह चुका हूं। अब इसकी कोई इच्छा नहीं है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।