प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील हुए रवाना
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को ब्राजील रवाना हो गए.ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 13-14 नवंबर को ब्राजील में आयोजित हो रहा है जिसकी थीम ‘नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि है.प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि पीएम मोदी छठी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं. पहली बार उन्होंने 2014 में ब्राजील के फोर्टलीजा में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था.प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि पीएम मोदी छठी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं.पहली बार उन्होंने 2014 में ब्राजील के फोर्टलीजा में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था.पीएम मोदी ने ब्राजील रवाना होने से पहले ट्वीट किया मैं 13-14 नवंबर को ब्राजील में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लूंगा. इस शिखर सम्मेलन की थीम‘नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि’ है.मैं ब्रिक्स नेताओं के साथ विविध विषयों पर व्यापक सहयोग के संबंध में चर्चा को लेकर आशान्वित हूं.दौरे में भारत से उद्योगपतियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रह सकता है. यह प्रतिनिधिमंडल ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विशेष रूप से शिरकत करेगा जहां सभी पांच देशों का व्यावसायिक समुदाय मौजूद रहेगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।