महाराष्ट्र में सरकार को लेकर जारी संकट के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सरकार गठन को लेकर बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस और राकांपा के नेताओं के बीच मुलाकात होगी। हालांकि, यह मुलाकात महाराष्ट्र में किसानों को लेकर होगी। शरद पवार और पीएम मोदी के बीच यह मुलाकात संसद भवन में तकरीबन दोपहर 12 होगी।
सरकार बनाने को लेकर शिवसेना , NCP और कांग्रेस के बीच तकरीबन-तकरीबन सहमति बन गई है। हालांकि, सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद NCP नेता शरद पवार ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि तीन पार्टियों के गठबंधन को लेकर बातचीत साफ हा गई है।
इसमें अहमद पटेल और राकांपा प्रमुख शरद पवार मौजूद रहेंगे। यह भी जानकारी सामने आई है कि अहमद पटेल, वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस बीच, आज राकांपा प्रमुख शरद पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। पवार मोदी से राज्य के किसानों के लिए विशेष पैकेज मांग सकते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।