महाराष्ट्र में बड़ा सियासी हेरफेर, देवेंद्र फडणवीस बने सीएम औरअजित पवार डिप्टी सीएम
(India)
महाराष्ट्र की राजनीति में एक चौंकाने वाला उलटफेर शनिवार को देखने को मिला जब भाजपा ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद औरगोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, राकांपा नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 9 नवंबर को महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन शनिवार को 5:47 बजे हटा दिया गया। इसके बाद सुबह 8:15 बजे फडणवीस और पवार ने शपथ ले ली।इसके साथ ही महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही राजनीतिक गहमागहमी का अंत हो गया।

आपको बता दें कि अब तक कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के गठबंधन की सरकार बनने की बात चल रही थी। ऐसी खबरें आ रही हैं कि एनसीपी के करीब 22 विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है।

देवेंद्र फडणवीस के साथ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। सीएम पद की शपथ लेने के बाद फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि मोदी जी, अमित शाह जी और जेपी नड्डा जी का आभार व्यक्त करता हूं, कि उन्होंने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया।फडणवीस ने आगे कहा, 'जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने हमारा साथ छोड़ दिया। शिवसेना किसी और जगह गठबंधन करना शुरू कर दिया, उनके चलते महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ। महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार की जरूरत थी खिचड़ी सरकार की नहीं। फडणवीस ने आगे अजित पवार को भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि, 'अंत में मैं राष्ट्रवादी पार्टी के नेता अजित पवार को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने हमारा साथ दिया। अन्य लोगों के साथ मिलकर ने हमारा दावा राज्यपाल का पेश किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।