महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, फ्लोर टेस्ट से पहले अजित पवार के इस्तीफे की खबर
(India) महाराष्ट्र की राजनीती में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहे है। फ्लोर टेस्ट से पहले डिप्टी सीएम अजित पवार के इस्तीफे की खबर आ रही है। साथ ही यह भी खबर है की 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद फडणवीस भी पद छोड़ सकते हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी और राकांपा के गठबंधन के बाद जहां कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद कोर्ट ने देवेंद्र फडणवीस सरकार से 27 नवंबर को शाम पांच बजे पहले फ्लोर टेस्‍ट कराने का निर्देश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लेकिन उससे पहले अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दोपहर साढ़े तीन बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।