महाराष्ट्र में सियासी राजनीती के बीच उद्धव ठाकरे ने की राज्यपाल से मुलाकात
(India) महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे में हर दिन नया मोड़ देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में एक नए राजनीतिक युग का आगाज हो गया। राज्य की कमान पहली बार ठाकरे परिवार के हाथों में होने जा रही है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताई है। महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र मंगलवार को शुरू हुआ।
प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने सबसे पहले देवेंद्र फडणवीस को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद कोलंबकर ने सभी 288 विधायकों को भी पद-गोपनीयता की शपथ दिलाई। राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने विधानसभा में सभी विधायकों की अगवानी की। सुप्रिया अपने भाई अजित पवार के गले भी लगीं। सुप्रिया ने कहा कि हमारी जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। पूरे महाराष्ट्र की जनता हमारे साथ है। गुरुवार को उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी कड़ी में आज उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात की। राजभवन में अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ उन्हें राज्यपाल से मुलाकात की ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।