चीन को नेपाली गांव गिफ्ट करने के बाद विवादों में फंसे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
(India)
चीन को नेपाली गांव गिफ्ट करने के बाद विवादों में फंसे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी में उठ रहे बगावती सुर के बाद अब प्रमुख विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि सत्ताधारी नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी के चेयरमैन पुष्प कमल दहल प्रचंड खुलेआम पीएम ओली की आलोचना कर चुके हैं और इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं।
नेपाल के गांवों पर चीन के कथित कब्जे के बाद से ही प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ जहां सत्ताधारी नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी के चेयरमैन पुष्प कमल दहल प्रचंड खुलेआम पीएम ओली की आलोचना कर उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने संसद में एक प्रस्ताव पेश किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।