बड़ी खबर : 2036 तक पुतिन को चुना गया रूस का राष्ट्रपति, PM Modi ने फ़ोन कर दी बधाई
(India) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को साल 2036 तक रूस के राष्ट्रपति बने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 75वीं वर्षगांठ समारोह की सफलता के लिए बधाई दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने पुतिन को संवैधानिक जनमत संग्रह के सफल समापन के लिए भी शुभकामनाएं दीं, जिसके जरिये अब पुतिन दो बार के लिए 2036 तक रूस के राष्ट्रपति रहेंगे।


वायुसेना को मिलेंगे 33 फाइटर जेट-
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को रूस से 33 फाइटर जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 18 हजार 148 करोड़ रुपए के इस प्रपोजल के तहत रूस से 12 सुखोई-30एमकेआई और 21 मिग-29 खरीदे जाएंगे। इसके अलावा देश में मौजूदा 59 मिग-29 को अपग्रेड भी किया जाएगा।

नेवी-एयरफोर्स को मिलेगी एयर टू एयर मिसाइल अस्त्र
रक्षा मंत्रालय ने नेवी और एयरफोर्स के लिए 248 अस्त्र एयर टू एयर मिसाइल खरीदने को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा डीआरडीओ को एक हजार किलोमीटर तक मार करने वाली क्रूज मिसाइल डेवलप करने को भी मंजूरी दे दी है।

रक्षा मंत्रालय ने डिफेंस के लिए 38 हजार 900 करोड़ रुपए की खरीदारी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनमें से 31 हजार 130 करोड़ रुपए की खरीदारी इंडियन इंडस्ट्री से की जाएगी। इसके तहत पिनाका रॉकेट लॉन्चर के एम्युनिशन और बीएमपी कॉम्बैट व्हीकल को अपग्रेड करने की भी मंजूरी दी है। इसके अलावा आर्मी के लिए रेडियो के सॉफ्टवेयर भी खरीदे जाएंगे।

Attachments area

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।