कमलनाथ को ललकारेंगे 'महाराज' और शिवराज, पहली बार एक साथ दोनों मैदान में उतर रहे है
(India) एमपी में उपचुनाव की तैयारी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी कमान संभाल ली है। पहली बार आज दोनों भोपाल से बाहर सभा करने जा रहे हैं। अभी तक सीएम शिवराज और महाराज भोपाल से ही कमलनाथ को ललकार रहे थे। मंगलवार को शिवराज और सिंधिया की जोड़ी उपचुनाव से हाटपिपल्या में होगी, जहां से कमलनाथ को दोनों ललकारेंगे।

दरअसल, मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया देवास जिले के दौरे पर हैं। इसके लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल पहुंच गए हैं। यहां से दोनों नेता हाटपिपल्या जाएंगे। वहां दोनों ने कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहली बार यह जोड़ी सीधे उपचुनाव के लिए मैदान में एक साथ उतर रही है। हाटपिपल्या से कांग्रेस के विधायक रहे मनोज चौधरी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।