अयोध्या में पीएम मोदी का कार्यक्रम तय, 5 अगस्त को भाषण भी देंगे पीएम
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या के राम मंदिर (PM Modi Ayodhya Visit Program) का भूमि पूजन करने के साथ इसके निर्माण का शुभारंभ करेंगे। पीएम का कार्यक्रम तय हो गया है। वह दिन में साढ़े 11 बजे यहां पहुंचेंगे तथा लोगों को संबोधित भी करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि भूमि पूजन के दिन, 5 अगस्‍त को दुनियाभर में फैले सभी राम भक्‍त और भारत के संत-महात्‍मा जहां हैं, वहीं पर पूजन करें। उन्‍होंने कहा, "सभी श्रद्धालु संभव हो तो परिवार के साथ या नजदीक के किसी मंदिर में 5 अगस्‍त को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक भजन-पूजा करें।" उन्‍होंने बड़े ऑडिटोरियम में भूमि पूजन का लाइव टेलीकास्‍ट दिखाने की भी अपील की है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।