विधानसभा में बदली सीटिंग अरेंजमेंट, अब सीएम गहलोत के बगल में नहीं बैठेंगे पायलट
(India) राजस्थान में अपनी सरकार के खिलाफ बगावती तेवर अख्तियार करने वाले सचिन पायलट अब मान गए हैं। उनके मानने के बाद पिछले कई दिनों से जारी सियासी उठापटक का दौर अब थमता नजर आ रहा है। इस बीच आज से राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के पहले ही दिन विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस बीच खबर है कि सचिन पायलट की सीटिंग अरेंजमेंट में बदलाव किया गया है। अब पायलट सीएम अशोक गहलोत के बगल में नहीं बैठेंगे। उन्हें सीट नंबर 127 मिली है और वो निर्दलीय विधायक के साथ बैठेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।