(India)
ष्ट्रपति शी जिनपिंग अब अपने घर में भी घिरते जा रहे हैं। कोरोना से लेकर विस्तारवादी नीतियों की वजह से चीन गिने-चुने देशों को छोड़कर सभी से दुश्मनी मोल लेता जा रहा है। ऐसे में चीन में भी जिनपिंक की नीतियों पर सवाल उठाए जाने लगे हैं। चीन के प्रमुख सेंट्रल पार्टी स्कूल की पूर्व प्रफेसर छाई शीआ ने जिनपिंग पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश को खत्म करने पर तुले हैं। शी जिनपिंग के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से शीआ को सोमवार को चाइना कम्युनिस्ट पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। शी की आलोचना वाले क्लिप के वायरल हो जाने के बाद पार्टी से बाहर की गईं शीआ ने कहा कि बहुत से लोग पार्टी से निकलना चाहते हैं। प्रफेसर ने कहा है कि है कि वह खुश हैं कि पार्टी से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा, ''शी के कार्यकाल में सीसीपी चीन का विकास नहीं होगा। वास्तव में यह चीन के विकास में बाधा है। मैं मानती हूं कि केवल मैं नहीं जो पार्टी को छोड़ना चाहती थी, और बहुत से लोग पार्टी को छोड़ना चाहेंगे। पार्टी में अभिव्यक्ति के लिए कोई जगह नहीं थी और मैंने सालों पहले पार्टी छोड़ने की इच्छा जाहिर कर दी थी।'' प्रफेसर ने कहा, ''जब कोई उनका विरोध नहीं कर सकता है तो इसका मतलब है कि उनकी शक्तियां असीमित हैं। उन्होंने दुनिया को दुश्मन बना लिया है। घर में सभी बड़े मुद्दों पर फैसला वही लेते हैं। घरेलू मामला हो या अंतरराष्ट्रीय, उन्हें रोकना बहुत कठिन है। संभव है कि उनके फैसले गलत भी हो सकते हैं। एक गलत फैसले के बाद नतीजे सही नहीं हो सकते हैं। लेकिन उनके मातहत यह बताने की हिम्मत नहीं कर सकते हैं कि फैसला गलत है और तब तक उस पर कायम रहते हैं जब तक स्थिति कंट्रोल से बाहर ना हो जाए।''
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।