(India)
बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उनकी पार्टी का एनडीए में हिस्सा शामिल होना लगभग तय हो चुका है। गुरुवार को जीतन मांझी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे और उनसे लंबी मुलाकात की। इस दौरान मांझी के एनडीए में आने पर सहमति बन गई है। सीएम नीतीश और मांझी की हुई बैठक में तय हुआ है कि 31 अगस्त तक सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो जाएगी। हम नेता दानिश रिजवान ने बताया कि 30 अगस्त से पहले मांझी के एनडीए में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। सूत्रों का कहना है कि मांझी ने जिन सीटों की डिमांड की है वे सभी मगध प्रमंडल की हैं। इस इलाके में मांझी की अच्छी खासी पैठ मानी जाती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।