(BIHAR, BIHAR)
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लालू के गढ़ छपरा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समस्तीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि हर कोने में विजय का विश्वास है, उमंग है, उत्साह है। पहले चरण में एनडीए ने बाजी मार ली है। महागबंधन पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ एनडीए गठबंधन है तो दूसरी तरफ पारिवारिक गठबंधन है। यहां जंगलराज के युवराज को तो आप देख ही रहे हैं। कांग्रेस का दायरा भी अब सिर्फ अपने परिवार तक ही सीमित होकर रह गया है। सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें कांग्रेस द्वारा याद न किए जाने को लेकर भी उन्होंने हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरदार साहब न तो भाजपा के थे, न संघ के और न ही जनसंघ के थे। विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही ये गरीब-गरीब की माला जपने लगते हैं। अब वे पूर्वी चंपारण में रैली को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद वे बगहा में आखिरी रैली करेंगे।
आत्मनिर्भर बिहार यहां के हर युवा की आकांक्षाओं को पूरा करने का रोडमैप है। आत्मनिर्भर बिहार, यहां के गांव-गांव के सामर्थ्य को पहचान दिलाने का मार्ग है। आत्मनिर्भर बिहार, गांवों में उद्यम के, रोज़गार के अवसर तैयार करने का अभियान है।
मैं पिछले साल चंपारण में सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रमके समापन पर आया था। चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता का ये प्रयास करके इस क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।