अमरीकी जनता तय करेगी कौन जीता, कांटे की टक्कर के बीच ट्रंप ने कहा- असाधारण नतीजे आने वाले हैं
(India) बाइडेन ने न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में जीत दर्ज कर ली है. वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई महत्वपूर्ण राज्यों में आगे चल रहे हैं। काउंटिंग लगभग आधी पूरी हो चुकी है और पूर्व उप राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन अब भी आगे चल रहे हैं। हालांकि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप भी ज्यादा पीछे नहीं है। नतीजों को लेकर व्हाइट हाउस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। व्हाइट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।