BRICS Summit 2020: कोरोना वायरस महामारी के चलते ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन 2020 वर्चुअली
(India) भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच, SCO समिट में पीएम मोदी ने जिनपिंग को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था। उस मीटिंग में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन भी मौजूद थे। SCO में पीएम मोदी ने जिनपिंग को पूरी तरह इग्‍नोर किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज BRICS देशों के 12वें शिखर सम्‍मेलन में वर्चुअली हिस्‍सा लेंगे। पिछले हफ्ते शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बाद यह दूसरा मौका होगा जब मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग एक मंच पर होंगे।
BRICS का मतलब उसके सदस्‍य देशों के नाम से है। यह इस क्रम में है- ब्राजील, रूस, इंडिया, चाइना और साउथ अफ्रीका। शुरू में इसे केवल BRIC कहा जाता था क्‍योंकि साउथ अफ्रीका शुरू में इसमें नहीं था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।