डोनाल्‍ड ट्रंप समर्थकों की हिंसा में अब तक 4 लोगों की मौत, वॉशिंगटन में इमरजेंसी का ऐलान
(India) अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के समर्थकों के संसद भवन कैपिटल हिल में की गई हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों की हालत गंभीर है। अब तक 52 लोग ग‍िरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में एक महिला है जो जिसे पुलिस ने गोली मार दी थी। इसके अलावा तीन अन्‍य लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बीच वॉशिंगटन के मेयर ने शहर में 15 दिन के इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। यह इमरजेंसी 21 जनवरी तक लागू रहेगी। पुलिस ने बताया कि डोनाल्‍ड ट्रंप के समर्थकों ने हिंसा के दौरान रसायनों का इस्‍तेमाल किया ताकि संसद भवन परिसर पर कब्‍जा किया जा सके। हालांकि बाद में बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर उन्‍हें भगा दिया गया। उन्‍होंने कहा कि भीड़ कैप‍िटल बिल्डिंग के बैरिकेड्स को तोड़ने का प्रयास कर रही थी और उन्‍हें हटाने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। इसमें महिला को गोली लग गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिगड़ते हालात के बीच राष्ट्रीय राजधानी वॉशिंगटन में कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर उतर आए।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।