सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- चंद बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाला है बजट
(India) मोदी सरकार ने बजट 2021-22 में आईडीबीआई बैंक, बीपीसीएल, शिपिंग कॉरपोरेशन जैसी कंपनियों में विनिवेश का फैसला लिया है. इस फैसले पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इससे चंद कंपनियों को फायदा मिलेगा. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने कहा, ''यह बजट चंद बड़ी कम्पनियों को फ़ायदा पहुंचाने वाला बजट है. ये बजट महंगाई के साथ आम जन-मानस की समस्याएं बढ़ाने का काम करेगा.''

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।