करीब 16 महीने बाद विदेश यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, कोरोना संकट के बाद पहला विदेशी दौरा
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विदेश यात्रा पर जाने के लिए तैयार है. कोरोना सकंट की वजह से पिछले कई महीनों से पीएम मोदी किसी विदेशी यात्रा पर नहीं गए थे. लेकिन अब पीएम मोदी विदेश यात्रा बांग्लादेश के दौरे के साथ शुरू कर रहे हैं. वे 26-27 मार्च को बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री का बांग्लादेश का दौरा कई वजहों से चर्चा में रहने की उम्मीद है.
बांग्लादेश अपना 50वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. दूसरी वजह ये है कि इस दौरान बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान का जन्म शताब्दी वर्ष भी है. इसके साथ ही भारत-बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक रिश्तों की भी 50वीं वर्षगांठ है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।