बाइडेन ने अपने वक्तव्य में कहा है कि खुफिया विभाग को दोबारा से दोगुनी मेहनत कर सूचनाओं को एकत्र करनी होगी और इसका आकलन करना होगा. उन्होंने कहा कि हमें यह रिपोर्ट 90 दिनों के अंदर मिल जानी चाहिए. कोरोना किसी संक्रमित पशु से संपर्क में आने से इंसानों में फैला या इसे किसी प्रयोगशाला में बनाया गया, इस सवाल पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अभी पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं. राष्ट्रपति ने चीन से अपील की कि वह अंतरराष्ट्रीय जांच में सहयोग करे. उन्होंने अमेरिकी प्रयोगशालाओं को भी जांच में सहयोग करने को कहा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।