Tokyo Olympic 2021: खेल गांव में मिला कोरोना वायरस का पहला मामला, आयोजकों ने की पुष्टि
(India) जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आगाज होने जा रहा है. लेकिन ओलंपिक खेलों पर कोरोना वायरस का खतरा मंडराता हुआ नज़र आ रहा है. ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने खेल गांव में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि की है. आयोजकों का कहना है कि वह कोरोना के खतरे को कम करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं
कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने वाले खिलाड़ी को खेल गांव से बाहर भेज दिया गया है. जारी बयान में कहा गया, ''जो शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है वह अब 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहेगा. इस शख्स को टोक्यो के एक होटल में रखा गया है.''

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।