ब्रिटेन के वैक्सीन रूल से भारत नाराज, क्वारंटीन मुद्दे पर शीघ्र समाधान का किया आग्रह
(India) नई दिल्ली.भारत ने ब्रिटेन की विदेश सचिव से मुलाकात के दौरान नाराजगी जाहिर की है. साथ ही भारत ने मंगलवार को दोनों देशों के ‘पारस्परिक हित’ में ब्रिटेन (Britain) में कोविड-19 क्वारंटीन (Covid 19 quarantine) के मुद्दे को जल्द से जल्द समाधान के रास्ते पर ले जाने की अपील की. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा- ‘ब्रिटेन की नयी विदेश सचिव से मिलकर खुशी हुई. साल 2030 तक के रोडमैप की प्रगति पर चर्चा हुई. व्यापार के मुद्दे पर उनकी सराहना करते हुए अफगानिस्तान और इंडो-पैसिफिक के घटनाक्रम पर विचार विमर्श हुआ. आपसी हित में क्वारंटीन के मुद्दे का शीघ्र समाधान का आग्रह किया.
टीका प्रमाणपत्र के मुद्दे पर भारत के साथ हो रही बातचीत
उधर ब्रिटेन ने कहा कि वह भारतीय प्राधिकारियों द्वारा जारी कोविड-19 रोधी टीकाकरण प्रमाणपत्र की स्वीकार्यता को विस्तार देने पर भारत के साथ चर्चा कर रहा है.नए नियमों के तहत जिन भारतीय यात्रियों ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक ली हैं उन्हें टीका लिया हुआ नहीं माना जाएगा और उन्हें 10 दिन के लिए पृथक-वास में रहना होगा.
कृतिका

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।