दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज,विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'
(India) edited by kritika nayan singh

weather update today: दिल्ली एनसीआर में आज मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस साल मानसून के दौरान दिल्ली में बुधवार सुबह तक 1164.7 मिलीमीटर बारिश हुई.जानकारी के अनुसार साल 1964 के बाद से सबसे अधिक, और आंकड़ों को जब से एकत्रित किया जा रहा है, तब से सबसे अधिक बारिश की सूची में तीसरे नंबर पर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जबकि अगले 3 दिन के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले कुछघंटों में दिल्ली और एनसीआर से अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कासगंज, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, मेरठ, बिजनौर, संभल, अलवर और आस-पास के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.आईएमडी के अधिकारियों की माने तो सितंबर अंत तक दिल्ली एनसीआर में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है. यह दिल्ली में अब तक का दूसरा सबसे अधिक बारिश वाला मानसून बन सकता है. मौसम विभगा के अधिकारी ने बताया, ''बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ और नमी से लदी पूर्वी हवाओं के बीच सम्पर्क के कारण हल्की बारिश का अनुमान है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है.'' मौसम विभाग ने अदेंशा जताया है कि गुरुवार को भी दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।