अखिलेश यादव को शिवपाल ने दिया झटका,ओवैसी से की मुलाकात
(India) edited by:kritika nayan singh

uttar pradesh:यूपी में लगभग हर दिन नए राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया(पीएसपीएल) के अध्यक्ष शिवपाल यादव से लखनऊ निवास पर मुलाकात की। चन्द्रशेखर आजाद की अगुवाई वाली भीम आर्मी भी सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा बनाए गए भागीदारी संकल्प मोर्चा का हिस्सा होगी। दोनों नेताओं की बातचीत में साथ आने पर सहमति बन गई है। अगले कुछ दिनों में दोनों नेता साथ आने की घोषणा करेंगे। इस बीच मोर्चा का कुनबा और बढ़ाने के लिए ओम प्रकाश राजभर और एआईआईआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। ओवैसी ने कहा,'शिवपाल जी उत्तर प्रदेश के बहुत वरिष्ठ नेता हैं। मैं अभी उनसे मिलने आया था। यह शिष्टाचार भेंट थी। लेकिन माना जा रहा है कि शिवपाल को इस मोर्चे में शामिल कराने का प्रस्ताव दिया गया। अभी शिवपाल ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि इस साल फरवरी में भी औवेसी व शिवपाल यादव आजमगढ़ में एक विवाह समारोह में घंटे भर अलग मुलाकात कर चुके हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।