रेस्टोरेंट में साड़ी पहनकर पहुंची महिला को नहीं दी गई एंट्री; महिला आयोग ने पुलिस से एक्शन लेने के लिए कहा
(India) कृतिका

दिल्ली के एक रेस्टोरेंट पर आरोप है कि उसने एक महिला को सिर्फ इस बात पर रोक दिया, क्योंकि वह साड़ी पहनकर पहुंची थी। पीड़ित महिला ने जब स्टाफ से पूछा कि क्या साड़ी पहनकर आने की परमिशन नहीं है? इस पर कर्मचारी ने जवाब दिया कि साड़ी को स्मार्ट कैजुअल में नहीं गिना जाता है और यहां सिर्फ स्मार्ट कैजुअल की ही इजाजत है।महिला ने होटल की कर्मचारी से बहस का वीडियो शेयर भी किया है, जिसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर खुद ही नोटिस लेकर दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि अगर महिला के आरोप सही हैं तो रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही रेस्टोरेंट के मार्केटिंग एंड पीआर डायरेक्टर को 28 सितंबर को आयोग के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।