भारी बारिश का अलर्ट, अगले पांच दिन इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
(India) by-kritika nayan singh

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अगले चार दिनों तक देश के कई राज्यों में मूसलाधारा बारिश होने की संभावना है.पूर्वानुमान में बताया कि बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्व और पूर्व मध्य हिस्से में बना हवा का डिप्रेशन आज और गहरा हो सकता है. इससे चक्रवात जैसे हालात बन सकते हैं और इसके मजबूत होने से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिन में भारी बारिश होने की संभावना है.मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. बंगाल की खाड़ी में एक नया दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसके प्रभाव से सितंबर माह के अंत तक मूसलाधार का सिलसिला जारी रहेगा. उत्तरी आंध्र प्रदेश और इससे सटे दक्षिणी ओडिशा के तट पर, पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ नजर आ रहा है. इसकी वजह ये है कि बंगाल की खाड़ी में हवा का एक गहरा और कम दबाव का क्षेत्र बन गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।