अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का फेसबुक एकाउंट हैक,जाने क्या बोलें हैकर....
(India)


अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति, जो 15 अगस्त को काबुल से भाग गए थे, उन्होंने ट्विटर लिखा है कि उनका कल से आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया है और जब तक एकाउंट बहाल नहीं हो जाता है तब तक किसी भी तरह का कंटेंट अवैध है. गनी ने पश्तो में ट्वीट करते हुए कहा- “डॉक्टर मोहम्मद अशरफ गनी का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है एकाउंट से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह अपील की गई है कि वे सुन्नी पश्तो समुदाय के मूवमेंट का समर्थन करें और अफगानिस्तान की संपत्ति पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाएं.पिछले महीने तालिबान द्वारा काबुल की घेराबंदी करने के बाद अशरफ गनी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भाग गए. वहीं, तालिबान ने गनी के प्रत्यर्पण की मांग नहीं की है. लेकिन चरमपंथी समूह ने पूर्व राष्ट्रपति पर चार कारों, नकद राशि से भरा एक बैग और एक हेलिकॉप्टर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है. इसने मांग की है कि इन चीजों को वापस तालिबान सरकार को लौटाया जाए. हालांकि, गनी ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है.




Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।