ताकतवर हो रहा है साइक्लोन शाहीन,दिल्ली-NCR में भी बारिश के बढ़े आसार
(India) गुजरात के ऊपर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्वी अरब सागर और उससे सटे कच्छ के ऊपर एक डिप्रेशन में बदल गया है.भारतीय मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है और रेड वार्निंग जारी कर दिया है। इसके अलावा सौराष्ट्र और कच्छ के साथ-साथ मराठवाड़ा में भी मंगलवार को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बुधवार के लिए अब तक केवल गुजरात में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि अब चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ने लगा है और भारत से इसका असर खत्म होने को है। आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान गुलाब के कारण घंटों तक भारी बारिश हुई मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तूफान गुलाब का जबर्दस्त असर देखने को मिला. इसकी वजह से प्रदेश के 49 जिलों में बारिश हुई. प्रदेश के लिए अच्छी खबर ये है कि लगातार हो रही बारिश से सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 से 4 दिनों तक बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है और कृष्णा और श्रीकाकुलम जिलों में इस कदर पानी जमा हो गया कि सामान्य जनजीवन ठप हो गया।वहीं अगर हम मुम्बई की बात करत् है तो मानसून का सीजन आते ही मुंबई की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं. इन गड्ढों के चलते लंबा-लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है और एक्सीडेंट भी हो रहे हैं. मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर औचक निरीक्षण पर निकली.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।