लखीमपुर के किसानों का दर्द बांटेगी कांग्रेस,छत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार ने किया ज्यादा मदद का ऐलान
(India) उत्तर प्रदेश:लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री की गाड़ी से कुचलकर मारे गए किसानों के परिवारों के लिए पंजाब और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भी आर्थिक मदद का ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए कहा कि मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने घटना की कवरेज के दौरान मारे गए पत्रकार के परिवार को भी 50-50 लाख रुपए देने की बात कही है।दोनों राज्य मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को कुल 1 करोड़ रुपए की सहायता देंगे। योगी सरकार पहले ही 47-47 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान कर चुकी है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए लखनऊ में लैंड करने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, हम मारे किए किसानों के परिवारों के साथ हैं। पंजाब सरकार की ओर से मैं पत्रकार सहित मारे गए लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान करता हूं।''

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।