जालौन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान दिया है.उन्होंने कहा कि सपा सरकार के एक खानदान ने पूरी यूपी को लूटा है.सपा सरकार में एक परिवार के लोग भर्तियों को लूटने के लिए झोला लेकर निकलते थे.उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि सैफई खानदान ने पूरे राज्य को लूटा है.सपा सरकार में सिर से लेकर पैर तक भष्टाचार फैला हुआ था.उन्होंने कहा कि प्रदेश को योगी आदित्यनाथ जैसा 24 घण्टे काम करने वाला ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है.स्वतंत्र देव सिंह कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के यहां निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।