मौसम ने बदली करवट,केदरानाथ धाम में बर्फबारी शुरू,इधर जम्मू-कश्मीर, लद्धाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश का अनुमान
(India)


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश होने के अनुमान लगाया है.मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.इसके अलवा मौसम विभाग ने दिल्ली में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.मौसम विभाग के अनुसार 26 अक्टूबर से भारत के दक्षिणपूर्वी हिस्से में पूर्वोंतर मानसून के आने से बारिश होने की संभावना जताई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।