भारतीय कोरोना वैक्सीन को लेकर अमेरिका का दोहरा रवैया, Covaxin लगवाने वालों को अमेरिका में एंट्री नहीं मिलेगी
(India) अमेरिका ने अपने यहां आने वाले दूसरे देशों के लोगों के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं. भारत के लिहाज से देखें तो इन नए नियमों से भारतीय कोवैक्सीन लगवाने वालों को अमेरिका में एंट्री नहीं मिलेगी. मार्च 2020 में भारत समेत 33 देशों के नागरिकों पर कोरोना के डर से अमेरिका ने पाबंदियां लगाई थीं.

दुनिया में बढ़ते वैक्सीनेशन की वजह से वैक्सीन के दोनों डोज लिए अमेरिकी यात्रियों को तीन दिन पहले की नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी. वैक्सीन ना लगवाने वालों को 24 घंटे पहले की नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी. यात्रा के लिए विदेशी नागरिकों को दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाना होगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।