राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले दशकों तक भारतीय राजनीति में एक बड़ी ताकत बनी रहेगी। अपनी गोवा यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने ये बात कही है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जैसे कांग्रेस पहले 40 वर्षों तक भारतीय राजनीति के केंद्र में थी, उसी तरह बीजेपी भी, चाहे हारे या जीते, राजनीति के केंद्र में रहेगी। बीजेपी कहीं नहीं जाने वाली। एक बार जब आप राष्ट्रीय स्तर पर 30प्रतिशत वोट हासिल कर लेते हैं तो इतने जल्दी राजनीतिक तस्वीर से नहीं हटते। गोवा के म्यूजियम में आयोजित एक बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि इस जाल में कभी मत पड़ना कि लोग नाराज हो रहे हैं और वे मोदी को बाहर कर देंगे। शायद वे मोदी को बाहर कर देंगे, लेकिन बीजेपी कहीं नहीं जाने वाली है। आपको अगले कई दशकों तक बीजेपी से लड़ना होगा। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह शायद इस भ्रम में हैं कि मोदी के सत्ता में रहने तक ही बीजेपी मजबूत है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।