संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन को वीसी के जरिए संबोधित करेंगे चीन के राष्ट्रपति
(India)
चीन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए दस्तावेज औपचारिक रूप से दाखिल किये गए है,चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं से वीसी के जरिय से वार्ता करेंगे। इस दस्तावेज में शी द्वारा पूर्व में घोषित लक्ष्यों को शामिल किया है, लेकिन कोई अतिरिक्त लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। जिसमें 2030 से पहले सीओ2 उत्सर्जन के चरम तक पहुंचने और 2060 तक ‘कार्बन तटस्थता’ प्राप्त करने या उत्सर्जित कार्बन को अवशोषित करने के लिए जंगलों और अन्य उपायों का उपयोग करने का संकल्प शामिल है।चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की,सीओ2 और जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार औद्योगिक गैसों के सबसे बड़े स्रोत चीन को लेकर दुनियाभर के देश कयास लगा रहे थे कि शी रविवार से शुरू होने वाली बैठक में क्या भूमिका निभाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।