weather update:इस बार पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ सर्दी,शून्य डिग्री पर पहुंच सकता है पारा
(India)

इस बार की बारिश को देखकर मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई के बाद पूरे ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश मे इस वर्ष कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अलनीना की वजह से इस साल भारत के उत्तरी क्षेत्रों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ज्यादा ठंड पड़ेगी। जिसका सीधा असर अक्टूबर माह से ही दिखाई देने लगा है। सुलतानपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी के अनुसार, ठंड की रफ्तार नवम्बर के अंत से दिखाई देने लगेगी। ठंड का पीक सीजन दिसंबर माह से लेकर जनवरी के मध्य तक देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।