मध्यप्रदेश के खंडवा 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस दौरान दौरान सुरक्षा इंतजामों के साथ ही कोविड से बचाव के उपाय भी किए गए हैं। ज्यादातर सीटों पर असल मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है वहीं, जिन 29 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहा है, उनमें असम की 5, पश्चिम बंगाल की 4, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की 3-3 सीटें शामिल हैं वहीं बिहार, राजस्थान और कर्नाटक में 2-2 जबकि आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट पर भी मतदान हो रहा है। नगालैंड की शमातोर-चेसोर विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव हो रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।