पीएम मोदी का विदेश दौरा,पोप फ्रांसिस और सेक्रेट्री ऑफ स्टेट कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से की मुलाकात
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे का आज दूसरा दिन है,पीएम मोदी वेटिकन सिटी पहुंचे,उन्होंने कैथोलिक क्रिश्चियन्स के सबसे बड़े धर्म-गुरु पोप फ्रांसिस और सेक्रेट्री ऑफ स्टेट कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से मुलाकात की,इसके बाद मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत 3 राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे.फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मोदी की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोम कन्वेंशन सेंटर में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगियस ने पीएम मोदी का स्वागत किया.इससे पहले पीएम मोदी ने आज पोप फ्रांसिस से मुलाकात की पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता दिया. पीएम मोदी आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। वे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से भी मिलेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।