प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लास्गो में काप26 समिट में शिरकत की यहां उन्होंने दुनिया के सामने जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत का एजेंडा सामने रखा कॉप 26 में एक्शन एंड सॉलिडेरिटी: द क्रिटिकल डिकेड सेगमेंट में प्रधानमंत्री मोदी ने ऋग्वेद की दो लाइनों से अपनी स्पीच शुरू की..पीएम मोदी ने कहा- हमारी संस्कृति में हजारों साल पहले ये मंत्र दिया गया था.संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम् यानी सभी मिलकर साथ चलें.सब मिलकर संवाद करें और सभी के मन भी मिले रहें मैं पहली बार जब पेरिस क्लाइमेट समिट में आया था तो मानवता के लिए कुछ बात करने आया था मेरे लिए पेरिस समिट नहीं सेंटीमेंट और कमिटमेंट था हमारे यहां ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ कहा जाता है यानी सभी सुखी रहें.मोदी ने लाइफ यानी लाइफ स्टाइल फॉर एनवायर्नमेंट का मंत्र देते हुए इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया.उन्होंने कहा कि अहम से वयम के कल्याण का यही रास्ता है
मोदी सौगात
1. 2030 तक भारत अपनी नॉन फॉसिल एनर्जी को पहुंचाएगा 500 गीगा बाइट तक
2. 2030 तक भारत अपनी 50 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतों को रिन्युएबल एनर्जी से करेगा पूरा
3. 2030 तक भारत कुल प्रोजेक्टेडज कार्बन एमिशन का 1 बिलियन टन करेगा कम
4. 2030 तक भारत अपनी अर्थव्यवस्था की कार्बन इन्टेनसिटी को 45 प्रतिशत तक करेगा कम
5.2070 तक नेट जीरो एमिशन का लक्ष्य करेगा हासिल
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।