शीतकालीन सत्र 2021: सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा
(India) edited by-kritika

राज्यसभा से विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर संसद में आज भी गतिरोध कायम है.निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर विपक्षी नेता संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया.राज्यसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने सभी विपक्षी दलों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.बता दें कि विपक्ष सांसदों के निलंबन को वापस लेने पर अड़ा हुआ है.उसका तर्क है कि पिछले सत्र में हुई घटना के लिए इस सत्र में निलंबन कानून सम्मत नहीं है, जबकि सत्ता पक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि निलंबित सांसद माफी मांग लें तो सब कुछ ठीक हो जाएगा.राज्यसभा से विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर संसद में आज भी गतिरोध कायम है। विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही को एक बार फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर विपक्षी नेता संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए। बता दें कि विपक्ष सांसदों के निलंबन को वापस लेने पर अड़ा हुआ है। उसका तर्क है कि पिछले सत्र में हुई घटना के लिए इस सत्र में निलंबन कानून सम्मत नहीं है, जबकि सत्ता पक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि निलंबित सांसद माफी मांग लें तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। वहीं, लोकसभा मेंआज कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन पर चर्चा की जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।