अमेरिका (US) ने दोहा,कतर में तालिबान (Taliban) के साथ हुई वार्ता की दी जानकारी
(India) edited by-kritika

अमेरिकी डेलीगेट्स ने कतर में अफगान तालिबान के सीनियर लीडर्स के साथ मीटिंग की अमेरिकी विदेश भाग के मुताबिक, अफगानिस्तान के स्पेशल डेलीगेट थॉमस वेस्ट के नेतृत्व में सोमवार और मंगलवार को मीटिंग हुई.दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान में मानवीय संकट पर दुनियाभर में हो रही की प्रतिक्रिया पर चर्चा की. वहीं, अमेरिकी डेलीगेट्स ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों का समर्थन जारी रखने की बात कही तालिबान सरकार के प्रतिनिधियों के साथ अमेरिकी अधिकारियों ने पहली फेस-टू-फेस मीटिंग की थी. अमेरिका का कहना है कि अब तालिबान के एक्‍शन को लेकर ही उस पर कोई फैसला लिया जाएगा और उसके शब्‍दों पर जरा भी भरोसा नहीं किया जाएगा. पहली मीटिंग के दौरान तालिबान ने अफगानिस्तान में आईएसआई को काबू में करने के लिए अमेरिका के साथ सहयोग की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।