चक्रवाती तूफान 'जवाद' दिखाएगा असर:- तीन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी,रेलवे ने रद्द की 107 ट्रेनें
(India) चक्रवात जवाद के आज उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट तक पहुंचने की संभावना है. शुक्रवार दोपहर को गहरे दबाव बनने के बाद तटीय इलाके में यह पहुंच जाएगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग 4 दिसंबर को भारिश बारिश होने की की है क्योंकि यह आगे अगले दिन ओडिशा के पुरी के पास लैंडफॉल बनाने के लिए तट के साथ आगे बढ़ेगा. मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश सहित ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और तेज हवा की गति से संबंधित अलर्ट जारी किया है. खासकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में इस चक्रवाती तूफान का प्रभाव देखने को मिल सकता है. वहीं आंध्र प्रदेश में तटीय इलाके से 54,000 लोगों को बाहर निकाला गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.

चक्रवात जवाद के चलते इंडियन रेलवे ने 107 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं. ये आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनें हैं


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।