(Bansgaon, Gorakhpur)
उत्तर प्रदेश का सियासी बाजार इन दिनों गर्म है। कारण सभी जानते हैं। यहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंक रखी है और इन सब के बीच जुबानी जंग होना लाजमी हैं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर में एम्स अस्पताल और खाद कारखाने समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर से समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। बिना किसी का नाम लेते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा तंज कसते हुए कहा कि लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। इन्हें सिर्फ लाल बत्ती के लिए सत्ता चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज पूरा यूपी जानता है कि लाल टोपी वालों को सिर्फ लाल बत्ती से मतलब रहा है। इन्हें माफियाओं को छूट देने के लिए, जमीन कब्जाने के लिए और आतंकियों को जेल से छुड़ाने के लिए सरकार चाहिए।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।