'समिट फॉर डेमोक्रेसी'में शामिल हुए पीएम मोदी,कहा-लोकतंत्र पर भारत को मिले अच्छे नतीजे
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की समिट फॉर डेमोक्रेसी में शिरकत की इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर भारत का दुनिया को बिल्कुल साफ संदेश है कि लोकतंत्र से ही अच्छे नतीजे मिले थे.मिले हैं और मिलते रहेंगे.समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रेसिडेंट बाइडेन के निमंत्रण पर डेमोक्रेसी समिट का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है.उन्होंने आगे कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर भारत मल्टीलेटरल फोरम्स सहित दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपने भागीदारों के साथ काम करता रहेगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।