यूपी के चुनावी रण में उतरने का ऐलान कर चुके एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी विपक्षी दलों को लगातार घेरने की कोशिश
(India) edited by--kritika

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी के भारत को हिंदुओं का देश बताने और हिंदू बनाम हिंदुत्व की नई परिभाषा पर विवाद हो गया है. वहीं, बीजेपी के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं.ओवैसी ने कहा कि हिंदुओं को सत्ता में लाना 2021 का सेक्युलर एजेंडा है. भारत केवल हिंदुओं का नहीं बल्कि सभी भारतीयों का है. साथ ही भारत सभी धर्मों के लोगों का है और उनका भी जिनका कोई विश्वास नहीं हैओवैसी ने कहा, ”संसद में जब मैंने पूछा कि मेरी मस्जिद शहीद की गई और इसके मुलजिमों को कोर्ट ने छोड़ दिया तो इस पर एसपी, बीएसपी और कांग्रेस के लोग कुछ नहीं बोले। मैंने उनसे पूछा कि आखिर आपने इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया। तो उन्होंने नजरें झुका लीं, क्योंकि मस्जिद तो मेरी शहीद की गई थी, उनकी नहीं।”

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।