उत्तर भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ का असर,बादलों ने बढ़ाई ठिठुरन,कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
(India)
अब सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी है । बीते पांच दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई । डीडवाना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में आज हल्की अचानक सर्दी बढ़ने के साथ साथ धुंध और हल्का कोहरा की परत छाई हुई है। धुंध और कोहरे की वजह से क्षेत्र में ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से कम है। ऐसे में तेज सर्दी का दौर , यानी ठिठुरन जारी रही । मंगलवार को दिन का तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया । मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते वहां से आने वाली हवा अपने साथ सर्दी लेकर आ रही है राजस्थान में तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। न्यूनतम तापमान की बात करें कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है तो कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फतेहपुर का पारा 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी इलाके में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, जिसके चलते रात के तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 दिसंबर को सक्रिय होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है जिसका असर पश्चिमी राजस्थान पर भी पड़ेगा। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभ के पास होने के बाद 17 दिसंबर से सर्दी जोर पकड़ेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।