सबसे ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 की पहली खेप  पहुंची भारत,पंजाब में की गई तैनाती
(India)
रूस में बने ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 की पहली खेप भारत पहुंच गई है.रूसी राष्ट्रपति पुतिन के हाल में हुए भारत दौरे के दौरान इसकी सप्लाई जल्द करने का भरोसा दिया गया था.अगले साल इसकी दूसरी खेप भी आ सकती है.भारत को ऐसी कुल 5 यूनिट मिलेंगी.चीन और पाकिस्तान के खतरे को देखते हुए भारत को एस-400 की बहुत जरूरत थी.हालांकि अमेरिका इस सौदे का शुरुआत से विरोध कर रहा है यह सिस्टम पंजाब सेक्टर में तैनात किया गया है.यहां से ये पाकिस्तान और चीन दोनों के खतरों से निपट सकता है.अक्टूबर 2018 में रूस और भारत ने एस-400 की सप्लाई को लेकर डील की थी.दुनिया के सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम माने जाने वाले एस -400 से हवा में भारत की ताकत अभेद्य हो जाएगी.ये सिस्टम 400 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन की मिसाइल, ड्रोन और एयरक्राफ्ट पर हवा में ही हमला कर सकता है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।