जनवरी महीने की शुरुआत से ही ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है.दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान शीतलहर के कारण ठंड से ठिठुर रहे हैं... मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शीतलहर से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है... मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 4-5 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है....वहीं, पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है....पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 दिसंबर तक पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा और उत्तर मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है....उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान फिलहाल 4 डिग्री सेल्सियस के आप-पास रहने का अनुमान है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।