राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम,बारिश, ओलावृष्टि से फिर गिरेगा तापमान,4 से 8 जनवरी तक रहेगा असर
(India) हरियाणा में हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हो जाने से चार जनवरी को राज्य में दक्षिण व पाश्चिमी क्षेत्रों के कुछ एक स्थानों पर अलसुबह धुंध छाने की संभावना है। इस के बाद पांच जनवरी से मौसमी सिस्टमों के सक्रिय होने से राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है शेखावाटी में तो पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू भी हो गया है। सीकर सहित अंचल के ज्यादातर इलाकों में बादल छाने से धूप की लुकाछिपी शुरू हो गई है। जिसकी वजह से फतेहपुर का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 7.4 डिग्री पहुंच गया।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होंगे। जिसके असर से शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिलों में 8 जनवरी तक बरसात के साथ ओले गिरेंगे। जबकि कई जिलों में बादलों की गरज व बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बरसात होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।