कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक,इटली से अमृतसर आई फ्लाइट के 125 यात्री कोविड पॉजिटिव
(India)

कोरोनावायरस के मामलों की लगातार बढ़ती संख्या ने चिंता बढ़ा दी है. इटली से अमृतसर आई फ्लाइट के 125 यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ के अनुसार इन यात्रियों को अमृतसर पहुंचने के बाद पॉजिटिव पाया गया. जानकारी के अनुसार इटली के मिलान शहर से अमृतसर आई नॉन शेड्यूल्ड चार्टर फ्लाइट के 179 में से 125 सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए. राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी हालात पर नजर रखे हैं और पॉजिटिव आए यात्रियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। पिछले 24 घंटे में 91 हजार नए संक्रमितों की पहचान हुई। तो वहीं, 19 हजार 163 मरीज ठीक हुए और 325 लोगों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस में 71 हजार 453 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नए केस का आंकड़ा पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 10 जून को 91 हजार 849 नए मामले आए थे। देश में इस महामारी की शुरुआत से अब तक 3 करोड 51 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।