उत्तर भारत के राज्योंि में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है.पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है.जम्मूड-कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी से आम जनजीवन पर व्याभपक असर पड़ा है.इसकी वजह से आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.मौसम खराब होने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे से विमानों का उड़ना फिलहाल मुमकिन नहीं हो पा रहा है.बर्फबारी का असर रेल से सफर करने वालों पर भी पड़ा है.बारामुला-बनिहाल सेक्शन के बीच चलने वाली ट्रेनों को आज के दिन रद कर दिया है... जम्मू में माता वैष्णो देवी पर भी बर्फबारी हो रही हैदिल्ली-एनसीआर में देर रात से बारिश का दौर जारी रहा.बारिश के चलते सर्दी और बढ़ेगी.साथ ही तापमान में गिरावट आएगी.. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी भी चलेंगी.मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई है.पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।